शादी के बाद लंदन जाएंगे Anant Ambani और Radhika Merchant, अंबानी परिवार का जारी रहेगा वेडिंग सेलिब्रेशन!

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) फाइनली एक दूजे के हो गए है। शादी के बाद दोनों अनंत औऱ राधिका जिंदगी का न्यू फेज शुरू करने वाले है।
दुनियाभर में सिर्फ इस बिग फैट वेडिंग की चर्चाएं हो रही है। बता दे कि कल यानी 14 जुलाई को वेडिंग रिसेप्शन के बाद दोनों के शादी के फंक्शन फाइनली अब खत्म हो गए है। हालांकि विदेश में अभी भी जश्न जारी रहेगा। लंदन में कपल के वेडिंग सेलिब्रेशन की खबरे फैल रही है।

लंबा चला अनंत-राधिका का सेलिब्रेशन
बता दें कि बीते साल जनवरी के समय दोनों की सगाई हुई थी। जिसके बाद दो ग्रैंड प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद दोनों ने जुलाई में शादी रचाई। बता दें कि पहला प्री वेडिंग फंक्शन इसी साल मार्च में जामनगर में हुआ था। जो तीन दिन तक चला था। जिसके बाद दूसरा सेलिब्रेशन यूरोप में हुआ। क्रूज पार्टी भी चार दिन तक चली। पांच जुलाई से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई थी।

लंदन रवाना होंगे Anant Ambani और Radhika Merchant
शादी के बाद अनंत और राधिका की 13 जुलाई को ब्लेसिंग सेरेमनी हुई। जिसके बाद 14 जुलाई को दोनों ने ग्रैंड सिरेप्शन पार्टी होस्ट की। ऐसे में इंडिया में ये कपल सेलिब्रेशन के बाद लंदन जाएगा। अब लंदन जाकर कपल शादी का जश्न मनाएगा।
खबरों की माने तो कपल परिवार और करीबी रिशतेदारों के साथ लंदन जाएंगे। जहां एक लंबा सेलिब्रेशन प्लान किया गया है। कहा जा रहा है कि एक हफ्ते के अंदर ही दोनों लंदन रवाना हो जाएंगे। हालांकि अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।