Big NewsChampawat

यहां घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पंचायत घर ज्ञानखेड़ा इलाके में एक घर में आग लगने के कारण एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस खबर के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

चंपावत जिले के टनकपुर में गुरूवार देर शाम पंचायत घर ज्ञानखेड़ा इलाके में एक घर में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय भावना वर्मा अपने घर पर अकेली थे। अचानक घर में आग लग गई लेकिन महिला पैरालिसिस का शिकार थी। जिस कारण वो खुद का बचाव भी नहीं कर पाई औऱ इसकी दर्दनाक मौत हो गई।

आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता

मिली जानकारी के मुताबिक घर में आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने की जानकारी आस-पास के लोगों ने दमकल कर्मियों को दी। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचे आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद से परिजनों में मचा कोहराम

महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मृतका सरकारी टीचर थी और यहां अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थी। घटना के वक्त मृतका की बेटी बाजार गई हुई थी जबकि बच्चे पड़ोस में ही खेलने गए थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button