National

धरती में कम हो रहे उभयचर प्राणी, बदलते तापमान के कारण खत्म होने का खतरा तेज  

धरती में बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के कारण सभी जीवधारियों पर असर पड़ रहा है। जल और थल दोनों स्थानों पर रहने वाले ऊभयचर प्राणियों पर भी पर्यावरण के इस बदलाव का बड़ा असर हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार भारत में उभयचर प्राणियों की 426 में से 136 प्रजातियां लुप्त होने के कगार पर हैं। उभयचर प्राणियों की संख्या में भारी कमी पूरे विश्व में पाई गई है। विलुप्त होने के कगार पर पहुंचे प्राणियों में रीढ़ की हड्डी वाले उभयचर सबसे ज्यादा हैं। 

केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में खतरा

रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार केरल में उभयचरों की पाई जाने वाली 178 प्रजातियों में से 84 के विलुप्त होने का खतरा पैदा हो गया है। तमिलनाडु में 128 में से 54 प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर हैं, जबकि कर्नाटक में 100 में से 30 प्राणियों के खत्म होने का खतरा है।

इन इलाकों में आई तेज गिरावट

जानकारी के अनुसार भारत के पश्चिमी घाट वाले इलाकों में पाए जाने वाले उभयचर प्राणियों की संख्या में सबसे ज्यादा कमी पाई गई है। इसके अतिरिक्त श्रीलंका, कैरेबियाई द्वीपों, पूर्वी नाइजीरिया, अमेरिका के आसपास के इलाकों में उभयचरों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

Back to top button