Entertainment

दर्शको को मिलेगा सरप्राइज! Amitabh Bachchan का Kalki 2898 AD से फर्स्ट लुक इस समय होगा जारी

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी'(Kalki 2898 AD) आए दिन खबरों में बनी हुई है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म से जुड़ा एक अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म के मेकर्स ने एक बड़ा ऐलान किया है। ये घोषणा सुन फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

Kalki-2898-AD story line

Amitabh Bachchan का फर्स्ट लुक पोस्टर होगा रिलीज

कल्कि 2898 एडी’ से जुड़ा एक अपडेट सामने आ रहा है। मेकर्स आज शाम फिल्म से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का फर्स्ट लुक जारी करने वाले है। स्टार स्पोर्ट्स पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर आज 07:15 बजे जारी किया जाएगा। जब लोग IPL मैच का लुत्फ उठाएंगे। तब फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जाएगा।

रिलीज की तारीख की भी होगी घोषणा?

सोशल मीडिया पर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म के पोस्टर रिलीज के साथ रिलीज डेट का भी खुलासा किया जाएगा। ऐसे में इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो आज शाम तक पता चल जाएगा। फिल्म से अमिताभ के लुक देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

Kalki 2898 AD स्टारकास्ट

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पाटनी आदि कलाकार मुख्य भूमिका में नजर नजर आएंगे। बता देे कि फिल्म 6000 साल की कहानी को दर्शाती है। ऐसे में फिल्म के लिए दर्शकों के बीच काफी उत्साह है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button