Dehradun NewsHighlight

अमिता जोशी को मिला कोषागार, पेंशन व हकदारी निदेशक का पदभार, गिनाई प्रथमिकताएं

उत्तराखंड वित्त सेवा संवर्ग की वरिष्ठ अधिकारी अमिता जोशी को राज्य सरकार ने निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी उत्तराखंड, देहरादून के पद पर नियुक्त किया है.

अमिता जोशी को मिला कोषागार, पेंशन व हकदारी निदेशक का पदभार

अमिता जोशी ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है. नए निदेशक के रूप में कार्यभार संभालते ही जोशी को कोषागार और वित्त सेवा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए बधाई दी.

अमिता जोशी ने गिनाई प्राथमिकताएं

अमिता जोशी ने इस अवसर पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि पेंशन प्रणाली को सरल और प्रभावी बनाना, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना और हकदारी से जुड़े मामलों को तेजी से सुलझाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें