Big NewsDehradun

गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में की गंगा आरती, सीएम धामी भी रहे मौजूद

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंच गए हैं। परमार्थ निकेतन पहुंचकर उन्होंने गंगा आरती में प्रतिभाग किया।

amit shah

परमार्थ निकेतन पहुंचे अमित शाह

परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने उनका स्वागत किया। अमित शाह ने गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button