UttarakhandBig NewsChamoli

चमोली हादसे पर अमित शाह ने जताया दुख, सीएम धामी से फोन पर ली जानकारी

चमोली में हुए दर्दनाक हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को फोन कर हादसे की जानकारी ली है।

चमोली हादसे पर अमित शाह ने जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड के चमोली में करंट लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मैंने मुख्यमंत्री से बात कर घटना की जानकारी ली है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने में जुटा है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राज्यपाल ने किया शोक व्यक्त

हादसे पर प्रदेश के राज्यपाल ने भी दुख जताया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। वहीं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button