NationalHighlight

‘अगर इंडिया नहीं झुका तो…’, Tarrif War के बीच अमेरिका की भारत सरकार को फिर धमकी

डोनाल्ड ट्रंप के भारत(India) के ऊपर टैरिफ(Tarrif War) कम हो रहे थे कि इसी बीच अब भारत सरकार को एक और घमकी मिल गई है। अमेरिका(America) के भारत पर टैरिफ बम की हर जगह चर्चा हो रही है। अमेरिकी सांसद खुद ट्रंप के इस फैसले से खुश नहीं है और इस डिसिजन को अमेरिका के हितों के खिलाफ बता रहे हैं।

Tarrif War के बीच अमेरिका की India को फिर धमकी

टैरिफ बम के बीच डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सलाहकार ने भारत सरकार को धमकी दे डाली। ये धमकी भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद के खिलाफ दी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने चेतावनी जारी कर कहा है कि भारत अगर रूस से कच्चे तेल का व्यापार नहीं बंद करता है तो अमेरिकी राष्ट्रपति किसी भी तरीके से टैरिफ नहीं हटाएंगे।

डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सलाहकार के भारत पर आरोप

भारत सरकार पर हमला करते हुए केविन हैसेट ने कहा कि अमेरिका-भारत की बिजनेस टॉक्स अब ‘जटिल’ हो गई है। भारत का अपने बाजार को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोलने में काफी अड़ियल” रवैया है।

ट्रंप नहीं झुकेंगे

उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत नहीं झुकता है तो उन्हें नहीं लगता कि राष्ट्रपति ट्रंप झुकेंगे। वो झुकने वालों में से नहीं हैं। बता दें कि बुधवार से अमेरिका ने भारतीय चीजों में 50 प्रतिशत टैरिफ लागू हो गया है। ब्राजील के अलावा किसी और देश के लिए अमेरिका द्वारा इतना टैरिफ नहीं है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें