International News

नाइट्रोजन गैस से दोषी को मौत देने वाला पहला देश बना अमेरिका, जानें यहां पूरा मामला

अमेरिका के अलबामा में एक कैदी को अलग तरह से मौत की सजा दी गई। कैदी को नाइट्रोजन गैस देकर उसकी जान ली गई। गुरुवार रात हत्या के दोषी को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की सजा दी गई है। अमेरिका में पहली बार मृत्युदंज के लिए इस तरीके का प्रयोग किया गया है।

केनेथ स्मिथ बना पहला व्यक्ति

केनेथ स्मिथ नाम के इस व्यक्ति को हत्या का दोषी पाया गया है। 58 साल का केनेथ स्मिथ दुनिया में मौत की सजा पाना वाला ऐसा पहला मुजरिम बन गया है, जिसकी नाइट्रोजन गैस के जरिए जान ली गई है। 1982 में जहरीले इंजेक्शन से मृत्युदंड दिए जाने का प्रावधान करने के बाद से अब तक इसका ही प्रयोग किया जा रहा था।

America becomes the first country to kill a criminal with nitrogen gas
America becomes the first country to kill a criminal with nitrogen gas

फेस मास्क में दी नाइट्रोजन गैस

58 साल के केनथ इयूजीन स्मिथ को पहले भी सजा-ए-मौत देने की कोशिश की गई थी, लेकिन तब वो बच गया था। स्मिथ को फेस मास्क के जरिए नाइट्रोजन गैस में सांस लेने के लिए मजबूर किया गया। ऐसा करने से उसे ऑक्सीजन मिलनी बंद हो गई। केनेथ को जैसे ही मास्क के माध्यम से नाइट्रोजन गैस दी गई उसका शरीर कांपन लगा और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। तकरीबन 22 मिनट के बाद उसके शरीर में ऐंठन आ गई औ र उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Back to top button