DehradunBig News

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले गजब का उत्साह, सीएम धामी ने बैठक से पहले सुना ‘राम आएंगे’ भजन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड में भी ऊर्जा का माहौल है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बैठक की शुरुआत ‘राम आएंगे’ भजन से की।

सीएम धामी ने बैठक से पहले सुना ‘राम आएंगे’ भजन

गुरुवार को सीएम धामी ने बैठक से पहले रामन भजन सुने। सीएम धामी ने x पर पोस्ट कर लिखा कि प्रतिदिन होने वाली प्रातकाल बैठक की शुरुआत आज पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए राम भजन से की।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम भजन सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसकी गूंज शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय में भी गूंजी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button