
अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र से बुरी खबर आ रही है। नए साल का जश्न उस समय शोक में बदल गया जब बाघ ने एक महिला को अपना निवाला बना दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
अल्मोड़ा में बाघ ने बनाया महिला को अपना निवाला
घटना 31 दिसंबर देर रात की है। जानकारी के अनुसार सल्ट विकासखंड के खोल्यों–टोटाम गांव की एक महिला घर के काम से देर रात बहार निकली थी। इस दौरान घात लगाए बाघ ने महिला पर हमला कर दिया. ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ महिला को घसीटकर जंगल की तरफ ले गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।
क्षत विक्षत हालत में मिला शव
सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हुए महिला की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया। महिला का शव घर से कुछ ही दूरी पर क्षत विक्षत हालत में मिला है। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की मांग है कि प्रभावित क्षेत्र में बाघ की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जाएं. साथ ही गश्त बढ़ाई जाए।
ये भी पढ़ें: बाघ का आतंक : बाघ के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल
घटना स्थल पर की वन विभाग की टीम को तैनात: DFO
डीएफओ दीपक कुमार के अनुसार घटना स्थल पर वन विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है. इसके अलावा दो पिंजरे भी बाघ को पकड़ने के लिए लगाए गए हैं. विभाग की ओर से क्षेत्र में ट्रैप कैमरा लगाए जा रहे हैं, ताकि बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके.