highlight

बहला-फुसलाकर किशोरी को ले गया मुरादाबाद, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा से किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ अल्मोड़ा ले मुरादाबाद ले गया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी से बहला-फुसला कर किया दुष्कर्म

बहल-फुसला कर अपने साथ ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा की एक किशोरी को डीडीहाट, पिथौरागढ़ निवासी आकाश कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ मुरादाबाद ले गया था। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने दी गुमशुदगी की तहरीर

नौ दिसंबर को अल्मोड़ा निवासी एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी लापता है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। कोतवाल अरुण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को किशोरी पिथौरागढ़ के युवक के साथ थाना कटघर, प्रभात मार्केट, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में मिली।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी बहलाकर उसे अपने साथ मुरादाबाद ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा- 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button