AlmoraBig News

अल्मोड़ा। सोमेश्वर के अटल उत्कृष्ट विद्यालय में कोरोना संक्रमण, 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव

ALMORA CORONA NEWS

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सलौंज के नौ छात्र छात्राओं सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद सभी कोरोना संक्रमितों को होम आईसोलेट कर दिया गया है।

जिले में कोरोना की दस्तक से लोगों में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए इंटर कॉलेज सलौंज में 12 से ज्यादा छात्र छात्राओं को तेज बुखार और सर्दी जुखाम के चलते छुट्टी दे दी गई थी। शुरुआती दौर में इन लक्षणों को वायरल समझा रहा था।

लेकिन कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से क्षेत्र में डर का माहौल है। अभिभावकों और शिक्षकों ने कुछ दिन तक स्कूल को बंद करने और शिक्षकों के साथ साथ सभी बच्चों की कोरोना जाँच की मांग की है।

नौ स्कूली छात्र छात्राओं और राजकीय उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर के सात लोगो के कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही लोगो को होम आइसोलेशन की सलाह दी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button