Almorahighlight

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : पानी के तेज बहाव में बहा अधेड़, 7 किलोमीटर दूर मिला शव

Almora breaking

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के पहाडी़ जिलों में तेज बारिश का कहर जारी है। स्याल्दे ब्लॉक के विनोद नदी को पार करते हुए एक व्यक्ति बह गया। उसका शव करीब 7 किमी दूर मिला। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कैहड़ निवासी भगवत प्रसाद (51) अपने साथियों के साथ बाजार से घर को लौट रहा था। शाम करीब 7 बजे वह और उसके साथी एक दूसरे का हाथ पकड़कर विनोद नदी पार कर रहे थे। इस बीच भगवत का हाथ छूट गया। वह नदी में बह गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। वह उसको नही बचा पाए। बाद में घटना की सूचना गांव के लोगों को दी गई। गांव के लोगों ने भी उसकी काफी तलाश की। उसका पता नहीं चल पाया।

रविवार सुबह ग्राम प्रधान इंदु देवी ने घटना की जानकारी तहसील में दी। इसके बाद फिर रेस्क्यू चलाया। तब जाकर करीब सात किमी दूर गलीगांव के पास नदी के किनारे शव बरामद किया। राजस्व निरीक्षक राजेंद्रलाल वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Back to top button