Big NewsAlmora

अल्मोड़ा : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

अल्मोड़ा जिले के सल्ट से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। यहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आज भाजपा मंडल अध्यक्ष को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

अल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को पुलिस ने शनिवार देर रात मरचूला रोड से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार

बता दें कि बीते शनिवार को किशोरी अपने दो भाईयों के साथ बकरी चराने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां डंगूला निवासी भगवत सिंह बोरा पहुंचा। तहरीर में परिजनों ने बताया है कि भगवत सिंह बोरा ने किशोरियों के भाईयों को चॉकलेट देकर वहां से दूसरी जगह भेज दिया।

किशोरी के भाईयों को वहां से भेजने के बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। किशोरी ने फोन कर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर लेकर गए। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहा था और समझौता करने को कह रहा था।



Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button