Entertainment

Pushpa 2: महिला की मौत पर Allu Arjun ने जताया शोक तो भड़के यूजर्स, कहा- ‘अभिनेता पर आती है शर्म’

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun ) की पुष्पा 2 द रूल(Pushpa 2 The Rule ) दुनियाभर में गदर मचा रही है। बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई कर फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। हालांकि रिलीज से पहले प्रीमियर के दिन हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई थी। ऐसे में अब अल्लू अर्जुन ने महिला के निधन पर शोक जताया है। साथ ही मृतक के परिवार को 25 लाख रूपए देने की भी बात कही है।

Allu Arjun ने जताया शोक

अल्लू अर्जुन ने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वो महिला की मौत पर शोक जताते नजर आए। वीडियो चार मिनट लंबी है। उन्होंने इस वीडियो में बताया कि उन्हें बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि इतनी भीड़ा जमा हो जाएगी। साथ ही अगली सुबह उन्हें महिला की मौत के बारे में जानकारी मिली। इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिवार को 25 लाख रूपए देने की बात कही है।

अभिनेता पर भड़के यूजर्स

अब अल्लू अर्जुन की इस वीडियो में यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोग मुआवजे को लेकर अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ उनपर भड़क रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जब हमें उसी वक्त महिला की मौत के बारे में पता चल गया था तो आपको अगली सुबह कैसे पता चला। आप ये कदम सिर्फ एहसान की तरह उठा रहे हैं। ‘आप पर हमें शर्म आती है। आपने अपनी इज्जत खो दी है।’ तो वहीं एक यूजर ने कहा की आपके इस स्टेप की हम तारीफ करते हैं। लेकिन ये बात आपके दिल से निकली होती तो ज्यादा जेन्यूइन लगती। फिल्म के नाम की हुडी पहनकर साथ ही बैकग्राउंड में म्यूजिक लगाने की जरूरत नहीं थी।’

अल्लू अर्जुन पर दर्ज है केस

बता दें कि इसी केस में अल्लू अर्जुन के खिलाफ मृतक के परिवार वालों ने शिकायत भी दर्ज की है। पुष्पा 2 की बात करे तो फिल्म 500 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। इसमें फिल्म रिलीज के तीन दिनों में ही देशभर में 350 करोड़ तो वहीं दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button