UttarakhandHighlight

उत्तराखंड के सभी विभाग अनिवार्य रूप से खरीदेंगे हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद, CS ने लिखा पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड सरकार के सभी विभाग और कार्यालय अब अपनी बैठकों और आयोजनों के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद खरीदेंगे. सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल मंत्र से प्रेरित होकर सरकार हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड को प्रोत्साहित कर रही है.

सभी विभाग अनिवार्य रूप से खरीदेंगे हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के गुणवत्ता वाले उत्पादों, दीपावाली जैसे बड़े अवसर के लिए गिफ्ट पैक के रूप में भी उपलब्ध है. सभी राज्यवासी इन उत्पादों को खरीद कर अपने प्रदेश के ग्रामीण उद्यमियों की आजीविका बढाने में योगदान दे सकते हैं. सीएम ने कहा हाउस ऑफ हिमालयाज, उत्तराखण्ड के महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों स्वरा बनाये गए उत्पादों का एक कॉमन ब्रांड है. बता दें इसका उद्घाटन पीएम मोदी ने इन्वेस्टर समिट के दौरान किया था.

CS ने लिखा पत्र

सचिव राधिका झा ने इस संबंध में बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के अधीन संचालित हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड अपनी गुणवत्ता को लेकर भी कम समय में पहचान बनाने में कामयाब रहा है. हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद ई-कॉमर्स पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं. मुख्य सचिव की ओर से बुधवार को सभी विभागों और कार्यालय प्रमुखों को पत्र लिखकर विभिन्न विभागीय और कार्यालय की बैठकों, कार्यक्रमों, समारोहों और होली, दिवाली जैसे मुख्य त्योहारों के मौके पर हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने को कहा गया है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी में तेजी आने की उम्मीद है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें