Big NewsUttarakhand

Monkey Pox : उत्तराखंड के करीब पहुंचा मंकी पॉक्स, राज्य में अलर्ट जारी

monkey pox

 

उत्तराखंड के करीब दिल्ली में मंकी पॉक्स का एक नया मरीज मिलने के बाद अब उत्तराखंड में भी मंकी पॉक्स को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

स्वास्थ विभाग ने इस संबंध में एसओपी जारी कर दी है। विभाग ने एहतियात के तौर पर विदेश यात्रा से लौटने वालों में मंकीपॉक्स के लक्षणों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्देश दिए कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वाले लोगों की निगरानी रखी जाए।

बड़ी खबर। कार्बेट में अवैध निर्माण मामले में विजिलेंस जांच पूरी, इन अधिकारियों पर हो सकता है मुकदमा

स्वास्थ विभाग ने सभी जिलों के डीएम व सीएमओ को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाते हैं तो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे कर आइसोलेट किया जाए। विभाग ने पिछले महीने संदेह के आधार पर हरिद्वार से एक व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए भेजा था, जो निगेटिव आया।

आपको बता दें कि दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक नया मामला मिला है। दिल्ली में एक नाइजीरियाई व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। उसने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है। राजधानी में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया है। जबकि देश में मंकी पॉक्स का ये आठवां मामला है।

Back to top button