भारत के लिए आज काफी महत्वपूर्ण दिन है। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ‘चंद्रयान 3’ लॉन्च करने जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर उत्साह प्रकट कर रहे है। कुछ ही घंटों में ये लॉन्च होने जा रहा है। ऐसे में अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘चंद्रयान 3’ की लॉन्चिंग को लेकर ट्वीट किया।
Chandrayaan 3′ की लॉन्चिंग पर किया ट्वीट
बता दें की साल 2019 में ‘चंद्रयान 2’ फेल हो गया था। उस समय अक्षय ने ट्वीट कर ‘चंद्रयान 3’ की बात कहि थी। ऐसे में अब ‘चंद्रयान 3’ आज लॉन्च होने जा रहा है। सोशल मीडिया में अभिनेता ने अपना पुराना ट्वीट रीट्वीट किया है।
रीट्वीट करते हुए अभिनेता ने लिखा ‘समय आ गया है उठने का। सभी वैज्ञानिकों को मेरी तरफ से गुड लक। चंद्रयान 3 की सफलता के लिए बिलियन दिल प्राथना कर रहे है।’ ट्वीट में उन्होंने ISRO को भी टैग किया है।
चंद्रयान 2′ के बारे में कहा ये
चंद्रयान 2 के फेल होने पर अक्षय ने चार साल पहले ट्वीट किया था। उन्होंने कहा की साइंस बिना एक्सपेरिमेंट के नहीं हो सकती। कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी हम गलतियों से सीखते है। इसरो में मौजूद प्रतिभाशाली दिमागों को सलाम। हमें विशवास है की चंद्रयान ३ जल्द ही शुरू होगा। हम एक बार फिर उठेंगे।’
कब लॉन्च हो रहा है चंद्रयान 3?
बता दें ISRO द्वारा चंद्रयान 3 आज यानी की 14 जुलाई 2023 को 2 बजकर 35 मिनट पर लांच किया जाएगा। चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च करने की तयारी की जा रही है। इस मिशन से विक्रम लैंडर को चांद के साउथ पोल पर लैंड करने की तयारी है।
अगर विक्रम लैंडर दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हो जाता है तो भारत के लिए ये काफी बड़ी बात बात होगी। भारत ये कारनामा करने वाला पहला देश बन जाएगा।
चंद्रयान २ क्यों हुआ था फेल?
‘चंद्रयान 2’ को साल 2019 में लॉन्च किया गया था। ISRO द्वारा ये मिशन फेल हो गया था। 2019 के सितम्बर महीने में सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी होने के साथ बाकी और कारणों की वजह से क्रैश लैंडिंग हो गई थी। लेकिन इस बार सभी कमियों को पूरा कर ISRO के साइंटिस्ट इस मिशन को सक्सेसफुल बनाने में लगे है।