Entertainment

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘शिवाजी’ के सेट में दिखी ये बड़ी गड़बड़ी, लोग हुए नाराज

akshay-kumar-SHIVAJI TWITTERबॉलीवुड के ‘खिलाड़ी नंबर 1’ अक्षय कुमार जल्द ही मराठी सिनेमा इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म के ऐलान के बाद से ही लोगों को फिल्म का इंतजार था। वह आगामी मराठी फिल्म ‘वेदात मराठे वीर दौड़ सात’ में नजर आएंगे। लेकिन उनके फैंस का उत्साह उस समय गुस्से में बदल गया जब एक्टर का फिल्म से फर्स्ट लुक जारी किया गया। अक्षय का लुक और फिल्म का सेट लोगों की नाराजगी की वजह है। अब डायरेक्टर और अक्षय कुमार काफी ट्रोल हो रहे हैं।

दरअसल, जिस सीन में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में नजर आए हैं, उस फ्रेम में एक झूमर भी दिख रहा है, जिसमें बल्ब लगे हैं। ट्रोलिंग के पीछे का कारण यही है। क्योंकि बल्ब का आविष्कार छत्रपति शिवाजी महाराज के कार्यकाल के काफी बाद हुआ था।

इसके अलावा लोगों को छत्रपति के रूप में अक्षय कुमार पसंद नहीं आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अक्षय झुककर पोज दे रहे हैं। जबकि छत्रपति तो तनकर चलने वाले योद्धा थे। वहीं कुछ लोगों ने अक्षय कुमार से कुछ दिन की छुट्टी मनाने की बात कही है। तो कुछ ने उन्हें ये फिल्म छोड़ने की सलाह दी है।

Back to top button