Entertainment

Bhoot Bangla: 4 सेकेंड का ये सीन भारी, अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी

Akshay Kumar Bhooth Bangla Trailer: अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। दोनों की हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhoot Bangla काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। छह अप्रैल को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया।

ट्रेलर देखकर लग रहा है कि फिल्म काफी एंटरटेनिंग होने वाली है। हालांकि इसमें एक डायलॉग है जिसने सभी का ध्यान खींचा। अगर आपने ट्रेलर देखा होगा तो आपको अब तक समझ आ गया होगा कि हम किस डायलॉग की बात कर रहे हैं। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बता देते हैं।

ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर हुआ जारी Akshay Kumar Bhooth Bangla Trailer

दरअसल ट्रेलर में जिस डायलॉग की हम बात कर रहे है उसके पास पहले से ही आइकॉनिक का दर्जा है। ट्रेलर में एक डरावने सीन के बाद 2 मिनट 26 सेकेंड पर एक सीन आता है जिसमें एक्ट्रेस मिथिला कहती है कि ये क्या नाटक चल रहा है। इस पर अक्षय अपना आईकॉनिक डायलॉग बोलते नजर आते है। वो फनी अंदाज में कहते हैं, “बहन डर गई, बहन डर गई…” यहीं सीन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- Dhurandhar 2 OTT Release: इस OTT पर रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’!, जानें कब और कहां देखें?

Bhoot Bangla का 4 सेकेंड का ये सीन भारी

आपको बता दें कि इस डायलॉग का कनेक्शन 20 साल पुरानी फिल्म से है। ये डायलॉग साल 2006 की ‘भागम भाग’ का है। इसको भी प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अक्षय ने तनुश्री दत्ता के लिए कहा था कि “बहन डर गई, बहन डर गई…” जिसके बाद से ही ये डायलॉग इतना पॉपुलर हो गया कि सोशल मीडिया पर इसपर मीम भी बनते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:- Ramayana में रणबीर कपूर का डबल रोल, खुद किया कन्फर्म, राम के अलावा कौनसा किरदार?

Bhooth Bangla release date

बताते चलें कि ‘भूत बंगला’ में अक्षय के साथ मिथिला, वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव भी हैं। 17 अप्रैल को ये फिल्म(Bhooth Bangla release date) सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें