Entertainment

Ramayana में रणबीर कपूर का डबल रोल, खुद किया कन्फर्म, राम के अलावा कौनसा किरदार?

रणबीर कपूर (ranbir kapoor) की फिल्म ‘रामायण (Ramayana)’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में एक है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें रणबीर के राम के किरदार भी झलक देखने को मिली थी। इस टीजर के बाद से ही फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी बज बन गया है। इसी बीच अब इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। साथ ही रणबीर ने रामायण के रन टाइम की भी जानकारी दे दी है।

कितना होगा ‘रामायण’ का स्क्रीनटाइम ? Ramayana Screentime

हाल ही में LA में हुए टीज़र लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर ने रामायण के दोनों पार्ट्स के स्क्रीनटाइम के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनके पास करीब छह घंटे का फुटेज है। पार्ट 2 के कुछ सीन्स की शूटिंग अभी बाकी है। ऐसे में दोनों फिल्मों का रनटाइम तीन घंटे से ज्यादा होगा।

इसके साथ ही फिल्म के शानदार सीन के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, “यह द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स से कम नहीं है. यह हमारे देश का सबसे बड़ा एपिक सीन है. यह तो बस टीज़र था. हमारे पास 6 घंटे के एपिक विज़ुअल्स, एपिक एक्शन सीक्वेंस और इमोशंस हैं।”

रामायण में है रणबीर कपूर का डबल रोल Ranbir Kapoor Double Role in Ramayana

इसी दौरान उन्होंने फिल्म में अपने डबल रोल को भी कन्फर्म किया। फिल्म में वे राम का रोल निभा रहे हैं। हालांकि कुछ समय के लिए वो परशुराम का किरदार भी निभाते हुए नजर आएंगे। रणबीर ने कहा, “भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार थे।भगवान राम एक अवतार थे, और भगवान परशुराम भगवान राम से पहले एक अवतार थे। बस यह मौका मिलना, आप जानते हैं, मुझे भगवान राम का रोल करने का मौका मिला, भगवान परशुराम का रोल करना भी शानदार था।”

राम के अलावा ये किरदार निभाते आएंगे नजर?

आगे एक्टर ने कहा, “मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर, बॉडी लैंग्वेज के अलावा, मुझे लगता है कि अगर आप किरदारों की स्पिरिचुअलिटी और इमोशनैलिटी को गहराई से समझते हैं, तो सब कुछ वहीं से शुरू होता है. रामायण की शूटिंग से पहले मैंने यही किया था, यह समझने के लिए कि ये लोग और किरदार कौन हैं, वे किस चीज़ के लिए खड़े हैं और उनके मकसद क्या हैं. ”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें