Entertainment

OMG 2 Teaser: मेकर्स ने जारी किया फिल्म का टीज़र, पूजा में डूबे नज़र आए पंकज त्रिपाठी, शिव बने अक्षय कुमार   

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का आज मेकर्स ने टीज़र जारी कर दिया है। टीज़र काफी अच्छा है। इस में भगवान की आस्था पर बात की गयी है। टीज़र में सभी कलाकार अपने किरदार में फिट बैठ रहे है।टीज़र के दौरान बैकग्राउंड में हर हर महादेव गाना बज रहा है।

टीज़र हुआ रिलीज़

टीज़र की शुरुआत होती है एक आवाज़ से। जिसमें एक डायलॉग बोला जाता है की ‘भगवान है या नहीं इस चीज़ का प्रमाण व्यक्ति के आस्तिक या नास्तिक होने से हो जाता है। लेकिन भगवान इंसानों में भेदभाव नहीं करते।

फिर चाहे वो नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांतिशरण। परेशानी में लगाई गई गुहार भगवान को अपने बच्चों के पास खींच ले आती है।’ जिसके बाद स्क्रीन पर अक्षय कुमार दिखाई देते है। मंदिर में अभिनेता  परेश रावल की झलक देखने को भी मिलती है।

इसके बाद पंकज त्रिपाठी को दिखाया जाता जो पूजा पाठ में लेअन रहते है। इसके अलावा टीज़र में एक सीन ऐसा भी है जिसमें एक लड़का सुसाइड करने के लिए रेल की पटरियों के बीच दिखाई देता है।

भगवान शिव की भूमिका में अक्षय

 ‘ओएमजी 2’ में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। फिल्म में वो भगवान शिव का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी एहम किरदार में है। टीज़र में पंकज भगवान की पूजा पाठ में डूबे दिखाई दिए। फिल्म के टीज़र ने दर्शकों की उत्सुकता को दुगना कर दिया। फिल्म 11 अगस्त को थिएटर में रिलीज़ होगी।

यूजर दें रहे पॉजिटिव रिएक्शन

फिल्म के टीज़र पर लोग सोचिए मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक यूजर ने लिखा ब्लॉकबस्टर आने वाली है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मिस्टर खिलाड़ी कमाल कर रहे है।

एक अन्य यूजर ने फिल्म के लिए अक्षय कुमार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा काफी शानदार ट्रेलर है, इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं।’ फिल्म के टीजर को अब तक काफी पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे है। 

Back to top button