अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘ओह माय गॉड 2′(OMG 2) का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। ऐसे में फिल्म का पहला गाना रिलीज़ किया जा चुका है। जिसे सोशल मीडिया पर भरपूर प्यार मिल रहा है।
भगवान शिव पर आधारित है गाना
फिल्म का हाल ही में टीज़र रिलीज़ हुआ था। जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज़ कर दिया है। ‘ऊंची ऊंची वादी’ गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। ये गाना भगवान शिव पर आधारित है। इस गाने में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम है।
भगवान शिव की भक्ति में डूबे पंकज
गाने को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। ये गाना सुनकर आप भगवान शिव की भक्ति में लीन हो जाएंगे। इस गाने में पंकज त्रिपाठी भगवान शिव की भक्ति में डूबे हुए दिखाई दे रहे है।
इस गाने को पंकज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस गाने को हंसराज रघुवंशी ने अपनी मधुर आवाज दी है। तो वहीं लिरिक्स कबीर शुक्ला, हंसराज रघुवंशी द्वारा लिखी गई है।

फिल्म के किरदार
फिल्म का टीज़र 17 जुलाई को रिलीज़ किया गया था। जिसमें पंकज त्रिपाठी भगवान शिव के भक्त के रूप में दिखाई गए है। फिल्म में पंकज के किरदार का नाम कांति शरण मुद्गल है। अक्षय कुमार जहा फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे है। तो वहीं यामी गौतम एक वकील का किरदार निभा रही है।