Entertainment

Republic Day 2024: देशभक्ति के रंग में रंगे बॉलीवुड सेलेब्स, अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर ने दी बधाई

Republic Day 2024: भारत आज 26 जनवरी 2024 को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश में सभी जगहों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा हैं। देशभक्ति लोगों के दिलों में हिलोरे मार रही है। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सेलेब्स गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक सभी सेलेब्स फैंस को रिपब्लिक डे की बधाई दे रहे हैं।

अनुपम खेर ने वीडियो साझा कर दी बधाई

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने सभी देश वासियों की गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी है। वीडियो में जवान परेड करते दिखाई दे रहे है।

पोस्ट शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा “सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं! ये वीडियो बोमबे सैपर्स की रिहर्सल का व्हाट्सएप फॉर्वड से आया है। इस यूनिट का नेतृत्व महिला ऑफिसर रूची यादव कर रहीं हैं. इस वीडियो के बैकग्राऊंड में एक आम भारतीय नागरिक की आवाज़ रिकॉर्ड हुई है।उस आवाज़ में कितना गर्व है! ये है आज के भारत की गौरवता! जय हिन्द! भारत माता की जय।”

अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ ने दी फैंस को बधाईया

तो वहीं बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानी की अक्षय कुमार ने भी फैंस को रिपबल्कि डे विश किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ भी दिखाई दे रहे है। दोनों देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नज़र आए।

Akshay-Kumar-tiger shroff republic day 2024


वीडियो में दोनों ही अभिनेता हाथ में तिरंगा लेकर समुंद्र किनारे दौड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में अक्षय ने कैप्शन लिखा ‘न्यू इंडिया, न्यू कॉन्फिडेंस, न्यू विजन… हमारा वक्त आ गया है. हैप्पी रिपब्लिक डे..। हैप्पी रिपब्लिक डे…जय हिन्द जय भारत’

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button