Entertainment

Bigg Boss OTT 2: जैद हदीद को किस करना पड़ा भारी, शो से ये कंटेस्टेंट हुआ एलिमिनेट

Bigg Boss OTT season 2 लगातार सुर्ख़ियों में चल रहा है। पिछले हफ्ते शो में कई ऐसी चीज़ें हुई जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इन सब चीज़ों में जो सबसे ज्यादा हाईलाइट हुआ है वो है आकांक्षा पुरी और जैद हदीद की किस। ऑन कैमरा उन्होंने 30 सेकंड तक लिपलॉक किया।

ऑन कैमरा किस करना पड़ा भारी

लेकिन दोनों को ऑन कैमरा किस करना भारी पड़ा गया। आकांक्षा पुरी और जैद हदीद को इस चीज़ की सजा एलिमिनेशन के तौर पर मिली। शो के होस्ट सलमान खान दोनों की इस हरकत से इतना भड़क गए की जैद को उन्होंने खुद ही नॉमिनेट कर दिया।

तीन कंटेस्टेंट थे नॉमिनेट

Bigg Boss OTT 2 में इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट हुए थे वो थे आकांक्षा पुरी, जिया शंकर और अभिषेक मल्हान। तीनो घरवालों को बीबीवर्स में एक टास्क करने को कहा। ये टास्क तय करेगा की कोण सा सदस्य घर से बेघर होता है। इसके साथ ये नियम भी था की जितना ज्यादा समय लगेगा उतना बाकी घरवालों के हाट से बाजी फिसल जाएगी।

आकांक्षा हुई एलिमिनेट ?

एलिमिनेशन में  जिया और आकांक्षा ने एक दूसरे का नाम लिया। तो वहीं अभिषेक ने जिया का नाम लिया। काफी समय से तीनों बहसबाजी कर रहे थे। इसी बीच सलमान ने आकांक्षा को घर से बेघर होने का ऐलान कर दिया।

जैद को सलमान ने किया नॉमिनेट

आकांक्षा के एलिमिनेट होने के बाद अब शो से जैद हदीद भी एलिमिनेट हो सकते है। सलमान खान ने जैद को नॉमिनेट किया है। सलमान खान इस चीज़ से काफी नाराज़ थे की उन्होंने आकांक्षा के साथ शो में किस किया।

साथ ही उन्होंने बेबिका धुर्वे के साथ बहस के वक्त अपनी पैंट उतार दी। बिग बॉस शो में ऐसा पहली बार हुआ है जब घर के सदस्य ने ये सब किया हो। ओटीटी और टीवी दोनों में ऐसा कभी नहीं हुआ है।

Back to top button