Big NewsDehradun News

विधायक से पिटने का इनाम!: नौडियाल जी का हुआ प्रमोशन, बने शिक्षा निदेशक

शासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अपर शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत अजय कुमार नौडियाल को सरकार ने पदोन्नत किया है। बता दें उन्हें प्रारंभिक शिक्षा के पद पर पदोन्नति दी गई है। बता दें नौडियाल वही अधिकारी हैं जिन्हें हाल ही में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के समर्थकों ने पीटा था।

अजय कुमार नौडियाल को मिला प्रमोशन

शासन की ओर से गुरुवार शाम इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए हैं। आदेश में कहा गया है कि अपर शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत अजय कुमार नौडियाल को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति विभागीय पदोन्नति चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है।

Ajay Kumar Nautiyal got promotion

विधायक ने दफ्तर में घुसकर की थी अधिकारी के साथ मारपीट

बता दें 21 फरवरी को भाजपा के रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने अपने समर्थकों के साथ आपर शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में घुस कर मारपीट की थी। मामला गरमाने के बाद विधायक उमेश शर्मा ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी।

ये भी पढ़ें: शिक्षा निदेशक ने दी रायपुर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ तहरीर, बोले जान से मारने की दी धमकी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें