Nationalhighlight

भगवान बना AI!, ChatGPT ने महिला का 10 लाख का कर्ज चुकाया

AI Help Woman Pay Debt ChatGPT: AI तकनीक काफी अनप्रिडिक्टेबल है। इससे जुड़ी खबरें आए दिन आपको चौंकाती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एआई एक बार फिर महिला के लिए मददगार साबित हुआ। दरअसल कर्ज के तले दबी महिला को जब कुछ नहीं सूझा तो उसने एआई का सहारा लिया। एआई की मदद से महिला ने करीब 10 लाख रूपए का कर्ज चुका दिया। चलिए जानते है पूरा मामला है क्या?

ChatGPT ने महिला का 10 लाख का कर्ज चुकाया

दरअसल अमेरिका की रहने वाली 35 साल की जेनिफर ऐलन के लिए एआई भगवान बनकर आया। उन्होंने AI का इतना बेहतरीन इस्तेमाल किया। इसकी मदद से वो अपने 23 हजार डॉलर यानी की करीब 20 लाख रुपए के क्रेडिट कार्ड बिल की आधी रकम चुका पाईं। बता दें कि ऐलन डेलावेयर में रियल एस्टेट एजेंट और कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके ऊपर 23 हजार डॉलर का कर्ज था। जिसका आधा कर्ज उन्होंने चैटजीपीटी की मदद से उतार दिया।

ये भी पढ़ें:- क्या मुस्लिम शख्स ने की थी Amarnath Gufa की खोज ?, कहानी कुछ और ही है…

क्या है पूरा मामला?

खबरों की माने तो जेनिफर ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी सैलरी ठीक-ठाक थी। लेकिन उन्हें कभी फाइनेशियल लिटरेसी नहीं सिखाया गया। बेटी का जब जन्म हुआ तो सब ठीक था। लेकिन उसके बाद हालात खराब हुए। बढ़ते खर्चों के चलते उन्हें क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना पड़ा। इसी के बाद वो कर्ज के लूप में फंसती चलीं गईं। कर्ज बढता गया और उन्हें पता तक नहीं चला। ऐसे में उन्होंने अंत में ChatGPT का सहारा लिया।

ये भी पढ़ें:- गजब का फर्जीवाड़ा!, पैसों के लिए सालों तक पिता को रखा जिंदा, किराये के बाप से हड़पी Pension

ChatGPT ने की मदद

जेनिफर ने ChatGPT से खर्चों को मैनेज करने के लिए सलाह ली। 30 दिनों तक रोजाना वो चैटजीपीटी से अपने खर्चों को कम करने की सलाह लेती रही। एआई की मदद से ऐलन अपने खर्चों पर काबू पा सकी। बेकार के सब्सक्रिप्शन को कैंसिल कर, कुछ खातों में पड़े फंड का इस्तेमाल कर अपने पैसे बचाने लगी।

10 लाख का लोन चुकाया

ChatGPT की सलाह पर जेनिफर ने अपने सारे फाइनेंस ऐप्स और बैंक अकाउंट्स को चेक किया। जहां उन्हें एक पुराने पड़े ब्रोकरेज अकाउंट समेत कई जगह बचे-कुचे पैसे मिले। ऐलन को $10,000 यानी लगभग 8.5 लाख रुपये ऐसी जगहों पर मिले जहां उन्होंने कभी ध्यान ही नहीं दिया था।

ChatGPT ने जेनिफर की आदतों में सुधार किया। जैसे सिर्फ घर में बना खाना खाए। जिससे जेनिफर के हर महीने के खाने-पीने के खर्च में करीब 50,000 रुपए की बचत हुई। महीने के आखिर तक Jennifer ने $12,078.93 यानी करीब 10.3 लाख रुपये का कर्ज चुका दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button