Big NewsNational

Ahmedabad Plane Crash में पूर्व CM Vijay Rupani का निधन, अब तक 100 शव बरामद

Ahmedabad Plane Crash Former CM Vijay Rupani Death: अहमदाबाद में गुरुवार को बड़े हवाई हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, फ्लाइट नंबर AI-171, दोपहर करीब 1:38 बजे उड़ान भरते ही कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया। लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा ये विमान दोपहर 1:40 बजे एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास जा गिरा।

इस प्लेन में खबर आ रही थी कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Former CM Vijay Rupani) भी सवार थे। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे थे। ऐसे में अब खबर आ रही है कि वो अब नहीं बच पाए।

ये भी पढ़ें:- दुखद!, Ahmedabad Plane Crash में सभी 242 यात्रियों की मौत, आग में झुलसे शवों की पहचान मुश्किल

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन Former CM Vijay Rupani Death

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी शामिल होने की खबरें आईं। बीजेपी के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट की थी। हालांकि बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई। हालांकि कई सूत्रों का दावा है कि हादसे में वो विमान में सवार थे और नहीं बच सके।

ये भी पढ़ें:-Gujrat Plane Crash की चपेट में इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल, 20 की मौत की आंशका, देखिए हादसे की डरावनी तस्वीरें

Ahmedabad Plane Crash

प्लेन जिस इमारत से टकराया वहां अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के कई डॉक्टर रहते थे। टक्कर के कारण इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा और करीब 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

विमान के क्रैश होते ही आसमान में धुएं का घना गुबार फैल गया और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। लेकिन हादसे की भयावहता को देखते हुए उम्मीदों से ज़्यादा सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ऐसा क्या हुआ जो इतना बड़ा हादसा हो गया?

अब तक 100 शव बरामद

इस दर्दनाक हादसे में 242 लोगों की जान पर बन आई। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक भी शामिल थे। अब तक मौके से करीब 100 शव बरामद किए जा चुके हैं। लेकिन उनमें से ज्यादातर इतनी बुरी तरह से जल चुके हैं कि पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। मृतकों की पहचान अब डीएनए टेस्ट के जरिए ही हो सकेगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें