UttarakhandBig News

कर्नाटक में हार के बाद भाजपा ने किया अपने कार्यक्रमों में बदलाव, विपक्ष ले रहा चुटकी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रमों में बदलाव हो रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर होते नजर आ रहा है। वहीं भाजपा के नेता कार्यक्रमों की तारीख में बदलाव को लेकर अलग ही तर्क दे रहे हैं।

भाजपा के कार्यक्रम में बदलाव

कर्नाटक में मिली भाजपा को करारी हार के बाद अब 15 मई से 15 जून तक चलने वाले सांसदों के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल का कार्यकाल 30 मई को पूरा होने जा रहा है। अब कार्यक्रम 30 मई से 30 जून तक चलाया जाएगा। बता दें अब कार्यक्रम में सांसदों के साथ-साथ भाजपा संगठन भी शामिल होगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि पांचों लोकसभा में राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक लोकसभा में 250 लोगों से संवाद स्थापित कर टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल भी करवाई जाएगी।

नहीं पचा पा रही भाजपा हार: उपाध्यक्ष

कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा के कार्यक्रमों के प्लान में बदलाव पर चुटकी ली है। उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नेता कर्नाटक चुनाव की हार को पचा ही नहीं पा रहे हैं, जिसके चलते 15 तारीख से शुरू होने वाले अभियान की तारीखों में बदलाव करते हुए 30 मई से 30 जून तक कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं के पास गिनवाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। लिहाजा इसीलिए कार्यक्रमों को स्थगित किए जा रहा हैं। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि जो गांव भाजपा के सांसदों के द्वारा गोद लिए गए थे। वह सांसदो की गोद में ही बैठे रह गए है।

इनपुट- सुशांत सिंह

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button