Char Dham Yatrahighlight

Char Dham Yatra News : यमुनोत्री धाम में उमड़ी भीड़ के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा, श्रद्धालओं से की ये अपील

यमुनोत्री धाम में श्रद्धालओं की उमड़ी भीड़ के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस ने यमुनोत्री यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि आज यानी रविवार को यमुनोत्री की यात्रा स्थगित करें। बता दें धाम में अभी तक क्षमता के अनुसार पर्याप्त श्रद्धालु यात्रा के लिये पहुंच चुके हैं। पुलिस के अनुसार अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

पुलिस ने यमुनोत्री हाइवे पर स्यानाचट्टी व रानाचट्टी के बीच जाम को क्लियर करवाकर, यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उत्तरकाशी पुलिस ने संकरे व संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुविधा तथा सुरक्षा को देखते हुये पुलिस गेट व वन वे सिस्टम से यातायात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने की यात्रा स्थगित करने की अपील

उत्तरकाशी पुलिस ने ट्वीट कर श्रद्धालुओं से रविवार को यात्रा स्थगित करने की अपील की है। पुलिस के पेज में श्रद्धालुओं से एप अल कर कहा गया है कि आज यमुनोत्री धाम पर क्षमता के अनुसार पर्याप्त श्रद्धालु यात्रा के लिये पहुंच चुके हैं। अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आने जा रहे हैं, उनसे अपील है कि आज यमुनोत्री की यात्रा स्थगित करें।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button