Uttarkashi NewsBig News

SP का चार्ज संभालने के बाद सरिता डोभाल ने गिनाई अपनी प्राथमिकता, व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

उत्तरकाशी की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने आज उत्तरकाशी पुलिस कप्तान के रुप में कार्यभार संभाला लिया है. बता दें राज्य गठन के बाद वह उत्तरकाशी की 19वीं और पहली महिला पुलिस अधीक्षक हैं.

कार्यभार ग्रहण करने से पहले विश्वनाथ मंदिर पहुंची SP

कार्यभार ग्रहण करने से पहले सरिता डोभाल सबसे पहले उत्तरकाशी में स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंची. वहां उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. चार्ज ग्रहण करने के बाद एसपी ने पुलिस कार्यालय में पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर जिले की अपराध, कानून, सुरक्षा और पुलिस व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया.

सरिता डोभाल ने गिनाई अपनी प्राथमिकता

आईपीएस सरिता डोभाल ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगी. जनसुरक्षा को मजबूत करना, जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने के साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे की रोकथाम को प्राथमिकता दी जाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें