Entertainment

Stree 2 : चंदौली गांव में ‘स्त्री’ के बाद अब सरकटे भूत का फैलेगा आतंक, इस दिन रिलीज़ होगी ‘स्त्री 2’

फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है।  मेकर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी थी। फिल्म का पहला पार्ट स्त्री दर्शकों को खूब पसंद आया था। ये फिल्म 2018 में रिलीज़ हुई थी। अब पहले पार्ट के पांच साल बाद फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हुई है।

इस फिल्म में चुड़ैल स्त्री को दिखाया गया था। अब इसके दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स सर कटे भूत को लाए है। ये जानकारी खुद मेकर्स ने वीडियो जारी कर दी है। इस फिल्म में पहले पार्ट के सभी किरदार नज़र आएंगे।

‘स्त्री 2’ की कास्ट

इस फिल्म में पहले पार्ट की तरह राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना एहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक है। हाल ही में फिल्म का मुख्य लीड अभिनेता राजकुमार राव ने फिल्म की रिलीज़ डेट बताई थी। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया।

अभिनेता ने शेयर की वीडियो

वीडियो में राजकुमार के साथ पंकज त्रिपाठी,श्रद्धा कपूर और अपारशक्ति खुराना थे। वीडियो की शुरुआत में  राजकुमार को स्त्री दिखाई देती है। जिसके देखकर वो काफी डर जाते है। जैसे ही अभिनेता स्त्री के करीब जाते है वो एकदम अद्रिश्य हो गई। इसके बाद पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी आते है।

रिलीज़ डेट का किया खुलासा

वीडियो में श्रद्धा कहती है की ‘स्त्री नहीं हम है। आगे अभिनेत्री कहती है की जल्द ही बड़ी मुसीबत दस्तक देने वाली है। और वहां से बिना कुछ बोलेन चली जाती है। जिसके बाद पंकज एक लेटर पढ़ते हुए दिखाई देते है। वो कहते है की स्त्री अगले साल अगस्त में आएगी। वीडियो के जरिए कलाकारों ने फिल्म की रिलीज़ डेट  की घोषणा की। फैंस फिल्म के रीलसे का इंतज़ार कर रहे है।

Back to top button