Alia Bhatt के बाद बिपाशा बसु ने रिवील किया बेटी देवी का फेस , फैंस ने फोटो पर लुटाया प्यार

Bipasha Basu Christmas: इस साल क्रिसमस पर सेलेब्स ने फैंस को तोहफा दिया है। पहले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी बेटी राहा का चेहरा रिवील किया। जिसके बाद अभिनेत्री बिपाशा बासु ने भी अपनी बेटी देवी का चेहरा दिखा दिया है। क्रिसमस के दिन पहली बार बिपाशा ने फैंस को अपनी बेटी का चेहरे दिखाया।
बिपाशा बसु ने रिवील किया बेटी देवी का फेस
बता दें की पिछले साल ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बने थे। जिसके बाद से हर कोई उनकी बेटी देवी को देखना चाहता था । ऐसे में इस क्रिसमस पर अभिनेत्री ने बेबी की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इंस्टाग्राम पर बिपाशा ने देवी की तस्वीर शेयर की। जिसमें उनका साइड फेस नज़र आ रहा है। रेड ड्रेस में देवी काफी क्यूट लग रही थी।

देवी की क्यूटनेस के दीवाने हुए फैंस
देवी का चेहरा देख लोगों ने फोटो पर कमैंट्स की बाढ़ ला दी। जहां यूज़र उन्हें पापा की डिटो कॉपी बता रहे है। कुछ लोग देवी की क्यूटनेस पर फ़िदा हो गए। तो वहीं कुछ लोग देवी को छोटा सांता कह रहे है। 12 नवंबर 2022 को बिपाशा ने देवी को जन्म दिया।