Rudraprayaghighlight

Rudraprayag: Tungnath Valley में चला प्रशासन का पीला पंजा, अवैध तरीके से बने ढाबों को हटाया

Rudraprayag news: रुद्रप्रयाग में स्थित तुंगनाथ घाटी में अवैध तरीके से बने ढाबों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई के दौरान व्यापारियों में रोष देखने को मिला।

Tungnath Valley में अवैध तरीके से बने ढाबों को हटाया

बुधवार को प्रशासन ने Tungnath Valley पर अवैध तरीके से बनाएं गए ढाबों को हटाया। प्रशासन ने मंगलवार देर रात भी तुंगनाथ घाटी में यह कार्रवाई की। मक्कुबैंड में भी कई ढाबों को ध्वस्त किया गया।

पूर्व में महिलाओं ने किया था जमकर विरोध

बता दें बीते सप्ताह पहले Tungnath Valley के विभिन्न यात्रा पड़ावों पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा था। इतना ही नहीं महिलाओं ने जेसीबी मशीनों पर चढ़कर अतिक्रमण हटाने का जमकर विरोध किया।

महिलाओं ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की थी। विरोध बढ़ता देख अतिक्रमण हटाने आई टीम बैरंग वापस लौट गई थी। इस दौरान व्यापारियों, महिलाओं, ग्रामीणों और प्रशासन के बीच काफी नोंक भी देखने को मिली थी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button