UttarakhandBig NewsHaridwar News
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में चला प्रशासन का बुलडोजर, दो मजार ध्वस्त, भारी पुलिस फोर्स तैनात

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो मजारों का ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात था।
हरिद्वार में दो मजार ध्वस्त
बता दें शनिवार को प्रशासन की टीम ने दो मजारों को ध्वस्त किया। कार्रवाई स्थल के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है।पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से पहले जमालपुर कला स्थिति स्कूल परिसर में बनी मजार को हटवाया।
इसके बाद जगजीतपुर क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने कॉलोनी में बनी मजार को ढहाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर एडीएम पीएल शाह, लोनिवि, नगर के अधिकारियों समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात था।