Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

बनभूलपुरा में प्रशासन की छापेमारी, पॉलिथीन की खेप बरामद, तीन क्लीनिक सील

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट ने ड्रग विभाग की टीम के साथ बनभूलपुरा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाओं को चेक किया गया। जिसमें दो मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाइयां का स्टॉक पाया गया। इसके साथ ही तीन क्लीनिक भी मानकों के विपरीत पाए गए।

बनभूलपुरा में प्रशासन की छापेमारी

प्रशासन की छापेमारी से मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने दो मेडिकल स्टोर और तीन क्लिनिक को सील कर दिया है। इसके अलावा बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 ताज मस्जिद के पास एक घर में प्रशासन की टीम को प्रतिबंधित पॉलीथिन का जखीरा मिला। जिसमें लगभग 10 कुंटल से अधिक पॉलिथीन बरामद की गई है, जिसे प्रशासन ने जब्त कर लिया है।

10 कुंटल से अधिक पॉलिथीन की बरामद

सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया कि प्रशासन द्वारा बनभूलपुरा में छापेमारी की जा रही थी। इस दौरान पता चला कि यहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन रखी गयी है जिसको लेकर एक घर में चेकिंग की गई तो वहां गोदाम में पॉलीथिन का जखीरा मिला है। जिसे नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया है। जिस पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें