Entertainment

Cannes 2024: ‘बिब्बोजान’ का कान्स के रेड कार्पेट में जलवा, ब्लैक-व्हाइट गाउन में लगीं बला की खूबसूरत

Cannes 2024: वेब सीरीज हीरामंडी(Heeramandi) की एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी(Aditi Rao Hydari) कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही है। हर कोई उनकी रेड कारपेट वाक का काफी वक्त से इंतज़ार कर रहे थे। ऐसे में अब दर्शकों का ये इंतज़ार खत्म हो गया है। ‘बिब्बोजान उर्फ़ अदिति राव हैदरी की कान्स के रेड कार्पेट से फोटोज वायरल हो रही हैं। ब्लैक-व्हाइट गाउन में अदिति काफी खूबसूरत लग रही है।

aditi rao hydari cannes-2024 look

Aditi Rao Hydari ने एक बार फिर Cannes 2024 में अपने ऑउटफिट से लोगों का दिल जीत लिया है। ऐसे में कांन्स से उनके लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

aditi rao hydari cannes-2024 look

इस दौरान अभिनेत्री ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का गाउन वियर किया था। जिसमें वो काफी खूबसूरत लोग रही थी।

aditi rao hydari cannes-2024 look

अपने लुक को कॉम्पलिमेंट करने के लिए उन्होंने हेयर स्टाइल में हाई बन और ईयरिंग पहन रखा था। इसके साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप से लुक को फिनिश किया।

aditi rao hydari cannes-2024 look

इस दौरान अदिति ने डिजाइनर गौरव गुप्ता का ऑउटफिट पहना था। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।

aditi rao hydari cannes-2024 look

बता दें की हाल ही में अदिति की हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। ऐसे में इस सीरीज में उनके रोल बिब्बोजान को काफी पसंद किया जा रहा है।

aditi rao hydari cannes-2024 look

साथ ही अभिनेत्री की गजगामिनी वॉक को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में कांन्स में भी अदिति ने अपनी गजगामिनी वॉक की थी।

Back to top button