Big NewsChar Dham Yatra 2023

आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा आज पांडुकेश्वर के लिए होगी रवाना, 27 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

भगवान बद्रीनारायण के धाम बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। इस से पहले आज आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा पांडुकेश्वर के लिए रवाना होगी।

आज पांडुकेश्वर के लिए रवाना होगी आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी

27 अप्रैल को सुबह शुभ मुहुर्त में भक्तों के लिए भगवान बद्रीनारायण के धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। इस से पहले पूरे रिति-रिवाजों के साथ आज जोशीमठ नृसिंह मंदिर से आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी, बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा योगबदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए रवाना होंगे।

कल पांडुकेश्वर से ब्रदीनाथ धाम के लिए होगी रवाना

आज पांडुकेश्वर पहुंचने के बाद कल बुधवार को पांडुकेश्वर से कुबेर जी और उद्घव जी की उत्सव डोली रावल, और शंकराचार्य की गद्दी बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। वहां पहुंचने के बाद 27 अप्रैल को विधि-विधान से प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button