Big NewsBusiness

अडानी ग्रुप की मुश्किलें बढ़ीं, स्थिरता सूचकांक से बाहर होने का खतरा तो बांग्लादेश ने एनर्जी डील को महंगा बताया

adani

अडानी ग्रुप की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रहीं हैं। बजट के बाद आज बाजार कुछ संभला जरूर लेकिन अडानी ग्रुप के लिए कोई अच्छी खबर नहीं आई। शुक्रवार को भी अडानी ग्रुप के कई कंपनियों के शेयर्स में लोअर सर्किट लग गया। NDTV, ADANI POWER, ADANI TRANSMISSION, ADANI TOTAL, ADANI WILMER  में लोअर सर्किट लगा।

लगातार गिर रहे शेयर्स के चलते इन कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी तेजी से कम होता जा रहा है। मार्केट कैप में आई गिरावट का आंकड़ा कई देशों की जीडीपी से भी अधिक है। एक मोटे अनुमान के मुताबिक अडानी ग्रुप को पिछले सात दिनों में लगभग 10 लाख करोड़ का नुकसान हो गया है।

आपको बता दें कि अडानी ग्रुप की कुल 10 कंपनियां लिस्टेड हैं और इनमें से छह कंपनियों की नेट वर्थ पिछले सात दिनों में लगभग 8.76 लाख करोड़ रुपए कम हो गई है।

स्थिरता सूचकांक से होंगे बाहर

वहीं लगातार गिरते शेयरों के बीच अडानी ग्रुप के लिए और बुरी खबर आई है। S&P Dow Jones ने अडानी ग्रुप को स्थिरता सूचकांक से बाहर करने की तैयारी कर रहा है। एक सूचना के मुताबिक सात फरवरी को अडानी इंटरप्राइजेज स्थिरता सूचकांक से बाहर हो जाएगा।

इसके साथ ही बांग्लादेश ने अडानी ग्रुप के साथ हुए एनर्जी डील में संशोधन की मांग उठा दी है। बांग्लादेश की माने तो उसे महंगी बिजली बेची जा रही है। बांग्लादेश पॉवर डेवलपमेंट बोर्ड ने अडानी पॉवर को एक लेटर लिखा है। इसमें कहा गया है अडानी पॉवर के साथ हुई उनकी डील के तहत उन्हें महंगी बिजली बेची जा रही है, इसे कम किया जाना चाहिए।

Back to top button