Big NewsEntertainmentNationalSportsUttarakhand

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने उत्तराखंड के युवाओं का ये संदेश देकर जीता दिल

tiger shroff
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने उत्तराखंड के युवाओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए यहां के खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलने की इच्छा जाहिर की है।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने उत्तराखंड के युवाओं को खेलो इंडिया-फिट इंडिया के तहत उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में उन्होंने खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलने की इच्छा भी जाहिर की है।
टाइगर श्रॉफ ने अपने संदेश में कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के अपने प्यारे दोस्तों को खेलो इंडिया-फिट इंडिया अभियान को अगले स्तर पर ले जाने के लिए शक्रिया कहना चाहूंगा। सारे खिलाड़ियों और सारी टीमों को ऑल दे बेस्ट कहना चाहूंगा और उम्मीद करता हूं कि अगले साल मैं भी आप सभी के साथ फुटबॉल खेलूंगा। मैं भी थोड़ा बहुत फुटबॉल खेल लेता हूं। मुझे आशा है कि जल्दी ही आप लोगों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। जय हिंद। नमस्ते।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टाइगर श्रॉफ का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और उन्होंने टाइगर श्रॉफ के आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि टाइगर श्रॉफ ‘खेलो इंडिया-फिट इंडिया‘ हेतु आपके द्वारा उत्तराखंड के युवाओं को दी गई ऊर्जावान शुभकामनाओं के लिए हृदयतल से आभार। हमारी सरकार द्वारा नई खेल नीति के साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Back to top button