Entertainment

साउथ Actor Darshan Thoogudeepa को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कॉमेंट्स के चलते शख्स की हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला

मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा (Actor Darshan Thoogudeepa) को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर के साथ पवित्रा गौड़ा (Pavithra Gowda) को भी अरेस्ट कर लिया गया है। एक्टर पर एक शख्स की हत्या का आरोप है।

33 साल के रेणुकास्वामी को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कॉमेंट्स करने की वजह से मौत के घाट उतार दिया। खबरों की माने तो रेणुकास्वामी ने इंस्टा पर पवित्रा को आपत्तिजनक मैसेज और कमैंट्स किए। ऐसे में इस व्यक्ति के मर्डर में अब तक 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

रेणुकास्वामी की नाले में मिली लाश

आठ जून को मृतक रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग काम पर गया लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद मृतक के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत लिखवाई। खबरों की माने तो बेंगलुरु के कामाक्षीपल्या इलाके में नौ जून को एक लाश मिली। आस पास के लोगों ने पोल्स को नाले में पड़ी एक लाश के बारे में बताया।

हत्या का आरोप अपने ऊपर लेने के लिए मिले पांच लाख

जिसके बाद जांच में लाश की पहचान रेणुकास्वामी नाम के शख्स से हुई। पुलिस की माने तो इस हत्या में तीन व्यक्तियों ने मर्डर करने की बात को कबूला। राघवेंद्र, कार्तिक और केशवमूर्ति ने बताया की उन्होंने रेणुकास्वामी को मरकर उसका शव नाले में फ़ेंक दिया। आगे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया की उन्हें हत्या का जिम्मा अपने ऊपर लेने के लिए पांच लाख रूपए दिए गए है। जिसमें उन्हें दर्शन थुगुदीपा का नाम न लेने को कहा गया था।

Actor Darshan Thoogudeepa ने करवाई हत्या

तो वहीं मृतक की पत्नी की माने तो आठ जून को रेणुकास्वामी का अपहरण किया गया। जिसके बाद उसे खूब पीटा गया। जिसके बाद एक्टर दर्शन ने भी उसको बेल्ट से पीटा। टॉर्चर करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें