Nationalhighlight

Premanand ji Maharaj: ACP बनते ही प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे अनुज चौधरी, पूछ दिया ये सवाल, हो रहा वायरल

Premanand ji Maharaj News: यूपी पुलिस के फेमस अधिकारी सीओ अनुज चौधरी (Anuj Chaudhary) का एसीपी पोस्ट में प्रमोशन हो गया है। ऐसे में प्रमोशन के कुछ ही दिनों बाद वो सीधा वृंदावन के आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज(Premanand Maharaj) के पास आशीर्वाद लेने पहुंचे। बता दें कि अनुज चौधरी ने वंदावन आश्रम में प्रेमानंद के साथ करीब 20 मिनट पर बातें की। उन्होंने अपने काम में आने वाली परेशानियों को लेकर उनसे बात की।

ACP बनते ही प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे Anuj Chaudhary( Premanand ji Maharaj News)

अनुज चौधरी ने महाराज से पूछा कि कई बार सबूतों के अभाव में अपराधी छूट जाते हैं। जबकि कभी-कभी निर्दोष लोग सजा पा लेते हैं। ऐसी स्थिति में क्या किया जाए? इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ये ‘प्रारब्ध’ यानी कर्मों का फल है जिसे कोई नहीं टाल सकता। उन्होंने अनुज को पाप से दूर रहने का मंत्र देते हुए कहा, आप तो केवल साक्ष्यों के आधार पर काम कर सकते हैं, अंतर्यामी नहीं हैं कि पर्दे के पीछे का सच देख सकें।

ये भी पढ़ें:- अरे, ये क्या बोल गए Premanand Maharaj !, अनिरूद्धाचार्य के बाद प्रेमानंद जी का वीडियो वायरल

पूछ दिया ये सवल

चर्चा के दौरान अनुज ने एक हालिया मामले का जिक्र किया। जिसमें पीड़ित पक्ष के आरोप और सबूतों की कमी के बीच पुलिस पर फैसले का दबाव था। इस पर महाराज ने स्पष्ट कहा कि अगर मामला दर्ज है और प्रक्रिया चल रही है तो आप अपना कर्तव्य निभाइए। जो पाप का भागी है उसका कर्म उसे रास्ता दिखाएगा। इसमें आपका दोष नहीं।

Premanand Maharaj Video: ‘नाली का कीड़ा…’, प्रेमानंद महाराज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

कौन है अनुज चौधरी? Who is ACP Anuj Chaudhary

गौरतलब है कि अनुज चौधरी 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं और स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस सेवा में आए थे। संभल हिंसा के दौरान उनके बयान सुर्खियों में रहे थे। वहीं उनका आध्यात्मिक झुकाव और धार्मिक गुरुओं से जुड़ाव भी समय-समय पर सामने आता रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button