DehradunBig News

पत्रकार के साथ मारपीट करने वाला आरोपी अरेस्ट, शराब माफियों ने किया था हमला

देहरादून पुलिस ने ऋषिकेश में पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है.

पत्रकार के साथ मारपीट करने वाला आरोपी अरेस्ट

बता दें बीते रविवार को ऋषिकेश के इंदिरा नगर क्षेत्र में योगेश डिमरी और उनके साथियो के साथ कुछ शराब माफियाओं ने मारपीट कर दी थी. जिसमें पत्रकार बुरी तरह से घायल हो गए थे. योगेश को आनन-फानन में इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

एम्स में चल रहा पत्रकार का इलाज

मामले को लेकर सोमवार को संदीप भंडारी पुत्र दयाल सिंह निवासी मुनीकीरेती ने तहरीर दी है. तहरीर में संदीप ने बताया कि सुनील द्वारा उनके साथ मारपीट कर बेसबॉल के डंडे से जानलेवा हमला किया गया. हमले में योगेश डिमरी को गम्भीर चोटें आई है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार पुत्र लाखन सिंह निवासी ऋषिकेश को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.

मामले की गहनता से जांच कर रही पुलिस

फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इसके साथ ही ऋषिकेश क्षेत्र में शराब तस्करी में लिप्त आरोपियों की कुण्डलियां तैयार की जा रही हैं. पुलिस ने अनुसार घटना में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्त्ता प्रकाश में आने पर उनके विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही की जायेगी.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button