DehradunhighlightUttarakhand

छह साल से फरार हत्या व गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार, पहचान छुपाने के लिए युवती के चेहरे पर डाला था तेजाब

युवती संग सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या करने के बाद शव की पहचान छुपाने के लिए युवती के चेहरे पर तेज़ाब डालने के मामले में फरार चल रहे आखिरी आरोपी को भी देहरादून पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपी ने नेपाल में शरण ले रही थी।

पहचान छुपाने के लिए युवती के चेहरे पर डाला था तेजाब

कुछ समय पहले ही गिरफ्तार हुए आरोपी के साथी को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था। बुधवार को आरोपी जयकरण भगत निवासी लक्ष्मीपुर, थाना सहियारा, जिला सीतामढ़ी, अपने गिरफ्तार हुए साथी की पैरवी करने के लिए नेपाल से देहरादून आ रहा था। इसी दौरान आरोपी पुलिस के हाथ लग गया।

बता दें इससे पहले इस मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जयकरण भगत इस केस में आखिरी आरोपी था जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

ये था पूरा मामला

बता दें कि 13 जुलाई 2017 को मसूरी से करीब दो किलोमीटर नीचे चूनाखाला के जंगल में एक युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। उसका बुरी तरह चेहरा झुलसा हुआ था। मौके पर फॉरेन्सिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य लेते हुए हत्या की आशंका जताई थी। शव की शिनाख्त उत्तरकाशी के पुरोला निवासी युवती के रूप में हुई थी।

जिसके बाद इस मामले में मुकदजा दर्ज किया गया था। इस दौरान सामने आया था कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गयी थी। साथ ही उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी पहचान छिपाने का भी प्रयास किया गया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button