Big NewsPauri Garhwal

खिर्सू-खेड़ाखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर हादसा, चालक की मौके पर ही मौत

पौड़ी में खिर्सू-खेड़ाखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा पिकअप वाहन

खिर्सू-खेड़ाखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में दो लोग सवार थे। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

वाहन को काटकर घायल को किया रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन में फंसे घायल को वाहन को काटकर रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में वाहन चालक श्रीनगर निवासी देवेंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि उसका साथी सरवर पुत्र जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज

पुलिस ने घायल को रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस के मदद से जिला अस्पताल पौड़ी में पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस हादसे में मारे गए श्रीनगर निवासी देवेंद्र सिंह (28) पुत्र छोंदाड़ सिंह की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button