Big NewsChamoli

बड़ा हादसा। जोशीमठ के पास खाई में गिरा वाहन, एक दर्जन लोग थे सवार, राहत कार्य जारी

ACCIDENTचमोली के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ है। यहां जोशीमठ के पास एक टाटा सूमो वाहन के खाई में गिरने की खबर है। इस वाहन में लगभग एक दर्जन लोगों के सवार होने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा वाहन लगभग 700 मीटर गहरी खाई में गिरा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं। इसके साथ ही एसडीआरएफ की मदद से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। अभी आधिकारिक डिटेल्स का इंतजार है।

हादसे का स्थान

Back to top button