Udham Singh Nagarhighlight

सितारगंज में हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक और किशोर को कुचला, हालत नाजुक

उधम सिंह नगर से हादसे की खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक और सड़क के किनारे आठ साल के किशोर को कुचल दिया। आनन-फानन में राहगीर दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

हादसा शुक्रवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सितारगंज के अमरिया पीलीभीत रोड पर कृषि मंडी गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। इसी दौरान ट्रक ने सड़क किनारे खड़े आठ वर्षीय किशोर को भी कुचल दिया।

हादसे में एक युवक और किशोर घायल

हादसा देख आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायलों के पैरों में गंभीर चोट आई है।

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार

चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फिलहाल ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button