Pauri GarhwalBig News

कोटद्वार में हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, ड्राइवर की मौत, एक घायल

पौड़ी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. कोटद्वार के तलांई जामरी मोटर मार्ग में एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप

हादसा बुधवार शाम का है. मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार में बीरोंखाल के अंतर्गत तलांई जामरी मोटर मार्ग पर एक खाई अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में जीप चला रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

हादसे में ड्राइवर की मौत

रेस्क्यू टीम ने खाई में जाकर घायल हुए विकास निवासी बवांसा मल्ला को खाई से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचाया. इसके साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान मालिक शंकर सिंह (62) के रूप में हुई है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button