Entertainmenthighlight

Bigg Boss OTT 2: काफी दिनों के बाद मां को देख इमोशनल हुए अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव भी हुए भावुक

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 सोशल मीडिया पर वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से चर्चा का विषय बना हुआ है। शो का ग्रैंड फिनाले नज़दीख आ रहा है। ऐसे में बिग बॉस में घर में मौजूद 8 कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार वालों से मिलने का मौका दिया।

परिवार में से किसी भी एक इंसान को बिग बॉस के घर में आने दिया गया। फॅमिली वीक के समय शो काफी इमोशनल मूमेन्ट्स कैमरे में कैद हुए।

मां को देख रोए अभिषेक

बिग बॉस शो के फॅमिली वीक से मेकर्स द्वारा कुछ प्रोमो शेयर किए गए है। इन क्लिप्स में अभिषेक और अविनाश सचदेव अपने परिवार वालों से मिलते हुए दिखाई दे रहे है।

नए प्रोमो में अभिषेक मल्हान यानी की फुकरा इंसान की मां बिग बॉस के घर के अंदर जाती है। काफी दिनों बाद अपनी मां को देखकर अभिषेक इमोशनल हो गए। उन्हें गले लगाकर वो फूट फूट कर रोने लगे। अभिषेक की मां को देखकर एल्विश यादव की आखें भी नम हो गई।

https://twitter.com/AmarK58307254/status/1686023563554312195?t=Zgwxw8PVkF1SRK-CiY5xag&s=08

अविनाश भी हुए भावुक

दूसरे प्रोमो में अविनाश सचदेव अपनी मां से मिल रहे है। अपनी मां को देखकर अविनाश भी काफी इमोशनल हो जाते है। वीडियो में देखा जा सकता है की जैसे ही उनकी मां घर के अंदर आती है।

https://twitter.com/EndemolShineIND/status/1686068585616359424?t=F3NGmDkmQze_eZvDYMErHg&s=08

अविनाश भागते हुए उनके पास जाते है और उन्हें गले लगा लेते है। अपनी मां से वो अपने पापा का हाल पूछते हुए दिखाई दे रहे है। दोनों को भावुक होता देख घरवालें भी भावुक हो गए।

Back to top button